Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

विकसित भारत का अमृतकाल” थीम पर, रुद्रपुर में प्रोफेशनल मीट आयोजित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले, मोदी सरकार के 11 साल गरीब कल्याण और सुशासन के प्रतीक।

विकसित भारत का अमृतकाल” थीम पर, रुद्रपुर में प्रोफेशनल मीट आयोजित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले, मोदी सरकार के 11 साल गरीब कल्याण और सुशासन के प्रतीक।

देहरादून/रुद्रपुर :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” थीम पर आधारित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें मोदी सरकार के 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है।

अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। महिलाओं, किसानों, युवाओं, श्रमिकों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गईं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही इस सरकार की पहचान रही है, और इसी संकल्प के साथ देश अब ‘विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड सेवा, सुशासन और समावेशी विकास का प्रतीक है। गरीबों को घर, शौचालय, बिजली, गैस, मुफ्त राशन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर सरकार ने ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र को चरितार्थ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने केवल योजनाएं नहीं बनाईं, बल्कि उनका जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया है। विशेष रूप से महिलाओं, किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना करते हुए हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न “ऑपरेशन सिन्दूर” का उल्लेख किया। मंत्री जोशी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, अमित नारंग, प्रकाश हरमोला, विनीता सक्सेना, हरमान चौधरी, प्रेम सिंह राणा, उत्तम सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top