Breaking News
जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी।
जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी।
उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं है, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला, मुख्यमंत्री धामी।
उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं है, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि, 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है, नितिन नबीन।
विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि, 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है, नितिन नबीन।
पूरे क्षेत्र की तस्वीर तकदीर बदललेगी सतपुली झील, महाराज।
पूरे क्षेत्र की तस्वीर तकदीर बदललेगी सतपुली झील, महाराज।
संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल, रेखा आर्या।
संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल, रेखा आर्या।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ की पूजा अर्चना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ की पूजा अर्चना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणाम, डीएम।
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणाम, डीएम।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।

सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, महिला के प्रेमी ने ही दिया तिहरे हत्याकांड को अंजाम।

सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, महिला के प्रेमी ने ही दिया तिहरे हत्याकांड को अंजाम।

देहरादून:- दून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र बड़ोवाला क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड के त्वरित खुलासे पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक गढवाल रेंज ने भी 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

25 जून की शाम को थाना पटेलनगर को बड़ोवाला क्षेत्र में पैट्रोल पम्प से आगे सूखे नाले में दो शव कूडे में पड़े मिले, जिनसे दुर्गन्ध आ रही थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। अगले दिन प्रातः एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल और आसपास के जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पास में ही एक अन्य कूड़े के ढेर से एक और महिला का सडा-गला शव मिला। घटना स्थल से तीन शव मिलने से साफ हुआ कि यह सभी शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने घटना के अनावरण के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने जनपद के सभी थानों व आसपास के जनपदों मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि स्थानों पर विगत कुछ दिनों में किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी ली, लेकिन कहीं ऐसी कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं थी।

सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को एक ब्लू डार्ट कम्पनी का नीले रंग का बैग मिला, जिसमें महिला व बच्चों के कपडे व अन्य सामग्री रखी थी। पास ही एक पर्पल कलर का बैग भी मिला। घटना स्थल के पास मौजूद टिम्बर लाइन फैक्ट्री के पास एक रोडवेज बस का टिकट नेहटौर से देहरादून का बरामद हुआ, जो एक बालिग व एक नाबालिग का था। फैक्ट्री के अन्दर पुलिस को ब्लू डार्ट कम्पनी के वैसे ही नीले रंग के थैले बरामद हुए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को मौके पर नेहटौर का ही रहने वाला एक फैक्ट्री कर्मी मिला। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति हसीन पुत्र नसीम को पूछताछ हेतु चैकी पर लाया गया, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अवैध सम्बंधो के चलते उक्त महिला व उसके बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त हसीन ने बताया कि वह बिजनौर का रहने वाला है तथा बड़ोवाला में टिम्बर ली फर्नीचर फैक्ट्री में कार्य करता है। वह तलाकशुदा है और मृतका रेश्मा से पिछले दो वर्षो से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था। रेश्मा द्वारा अभियुक्त पर लगातार शादी करने तथा साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा था। रेशमा खर्चो के लिये पैसों की मांग करती रहती थी, जिससे परेशान होकर अभियुक्त द्वारा उससे पीछा छुडाने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह लगातार उसे फोन तथा मैसेजो के माध्यम से अपने साथ रखने की जिदद कर रही थी, जिस पर अभियुक्त द्वारा उसे देहरादून में कमरा ढूंढने तथा उसके बाद बुलाने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा था। 23 जून की शाम मृतका अपनी पुत्री आयत(15 वर्ष) तथा आयशा( 08) के साथ आईएसबीटी देहरादून आ गयी तथा अभियुक्त को फोन कर अपने देहरादून आने की जानकारी दी।

अभियुक्त ने उससे पीछा छुडाने के लिये उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी मोटरसाइकिल से उसे लेने आईएसबीटी पहुंचा तथा रेशमा व उसके दोनो बच्चो को लेकर सीधे टीम्बर ली फैक्ट्री में गया, जहां उन्हें रात्रि मे सुलाने के बाद अभियुक्त द्वारा पहले मृतका रेश्मा का गला दबाकर उसकी हत्या की तथा उसके बाद दोनो बच्चियों की मुंह व नाक दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा तीनो के शवो को टिम्बर ली फैक्ट्री के पीछ कूढे के ढेर में फेंक दिया व स्वंय जाकर शवों को कूढे के ढेर के नीचे दबा कर छुपा दिया व मृतकों के कपडे ब्लू डार्ट कम्पनी के नीले थैले में डालकर फेंक दिये व मृतका का बैग भी कूढे के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया तथा मृतका का मोबाइल व उसके घर की चाबी अपने पास छुपा दी थी। अभियुक्त द्वारा मृतको के शवो को फॉम के गददों आदि से लपेटकर रखा था, जिस कारण मृतकों के शव फूल गये थे।

नाम पता अभियुक्त-

हसीन पुत्र नसीम निवासी फरीदपुर थाना व पोस्ट नेहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रहमपुरी पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 36 वर्ष ।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

1-एक मोटर साइकिल

2- एक नीला थैला ब्लू डार्ट कम्पनी

3- एक पर्पल कलर का बैग

4- मृतकों के कपडे, बच्चे के निप्पल वाली दूध की बोतल

5- मृतका का मोबाइल व घर की चाभी

6- आर्टी फिशियल ज्वैलरी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top