Breaking News
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।

भाजपा ने पैराशूट प्रत्याशी उतारकर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का किया अपमान – हरक सिंह

भाजपा ने पैराशूट प्रत्याशी उतारकर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का किया अपमान – हरक सिंह

देखें वीडियो, कांग्रेस नेता हरक सिंह मंगलौर के बाद बदरीनाथ सीट पर जुटे

जनता अब देश में मजबूत विपक्ष की ताकत देख रही, उत्तराखण्ड में भी विपक्ष को ताकत दें मतदाता

मंगलौर/देहरादून। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की चुनौती से जूझ रही कांग्रेस ने पार्टी दिग्गजों को चुनावी अखाड़े में उतार दिया है। पूर्व मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने मंगलौर में चुनावी बैठकों व सभाओं में भाजपा पर करारे प्रहार करने के बाद बदरीनाथ सीट पर पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए कूच कर गए।

हरक सिंह रावत ने मंगलौर में कहा कि अब देश की राजनीति बदल रही है। और एक मजबूत विपक्ष संसद में दिख रहा है। भाजपा के पीएम व मंन्त्री वही पुराने हैं लेकिन एकजुट विपक्ष का संसद के अंदर और बाहर जनमुद्दों पर सँघर्ष पूरा देश देख रहा है। पेपर लीक कांड पर विपक्ष ने जनता की आवाज उठाई और आज केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस की विजय से विधानसभा के अंदर मजबूत विपक्ष पहाड़ की आवाज उठाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा सरकार कांग्रेस के लोगों का चालान कर रही है। बाहर से आये भाजपा प्रत्याशी अपने धन के सहारे मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं लेकिन मंगलौर व बदरीनाथ में कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

6 जुलाई यानि आज से हरक सिंह रावत बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के पक्ष में प्रचार करेंगे। हरक सिंह ने कहा कि भाजपा मंगलौर और बदरीनाथ में आयातित उम्मीदवारों के बल पर चुनाव लड़ रही है। राजेन्द्र भण्डारी ने बदरीनाथ की जनता पर चुनाव थोपा है। जनता इस धोखे का बदला लेगी। भाजपा ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की घनघोर उपेक्षा की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। और 13 जुलाई को चुनाव परिणाम कांग्रेस के हक में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top