Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा से किया, ‘खेल महाकुंभ- 2024’ का शुभारंभ, कहा उत्तराखंड के खिलाड़ी देश विदेश, में राज्य का नाम कर रहे है रोशन, हम प्रदेश की प्रतिभा को और अधिक, निखारने के लिए प्रतिबद्ध।

देहरादून/अल्मोड़ा :- प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेल महाकुंभ- 2024’ का शुभारंभ किया। नवरात्रि के अति पावन दिनों में शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत, बेटियों के द्वारा माता नंदा-सुनंदा के गीतों पर बहुत ही भक्तिमय प्रस्तुति से की गई, जिसे देख वहां उपस्थित हर किसी का मन श्रद्धा भाव से सराबोर हो गया। बालिकाओं की इस प्रस्तुति को देख मंत्री रेखा आर्या भी भाव-विभोर हो गईं और उन्होंने बेटियों को शाबाशी देते हुए माता नंदा-सुंनदा से प्रार्थना की के वो हमारी प्रदेश की हर बेटी… हर महिला का जीवन उज्ज्वल करें और सदैव हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें।

 खेल महाकुंभ- 2024 के विधिवत शुभारंभ के बाद खेल मंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के दौरान, राज्य भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से प्रदेश और भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री रेखा आर्या द्वारा अल्मोड़ा की शान लक्ष्य सेन और बेटी एकता बिष्ट के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। आर्या बोलीं कि हमारे ये दोनों स्टार खिलाड़ी युवाओं के आदर्श हैं और इन्हें देख कर अनेकों युवा खेलों में आगे बढ़ रहे है।

खेल मंत्री के द्वारा आज मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को डी. बी. टी के माध्यम से 2 करोड़ 45 लाख की धनराशि भी जारी की गई। इसे जारी करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ ही ‘खेल भूमि’ के नाम से भी पहचाना जाए और इसके लिए हम हर स्तर पर कार्य कर रहे है। 

उन्होंने आगे जोड़ा कि प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने के लिए हमारी सरकार इस खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख रुपये कि नकद धनराशि देगी। साथ ही इस आयोजन में न्याय पंचायत स्तर से जिला स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान, 600 और 800 मीटर दौड़ के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया। 

इस शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय, विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रवि रौतेला, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित अनेकों युवा खिलाड़ी और क्षेत्र की गणमान्य जनता उपस्थित रही।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ के बाद रेखा आर्या ने सोमेश्वर के मजखाली पहुंचकर, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और मजखाली मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ इसकी समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि, क्षेत्र में हमारा सदस्यता अभियान बहुत ही अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहा है और नित नए लोग आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने पार्टी में नए आए सदस्यों का स्वागत किया गया और भाजपा पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रेखा आर्या बोलीं कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठ कर, जननीति और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है और हम सभी का लक्ष्य अंत्योदय है।

इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि भुवन जोशी, मण्डल अध्यक्ष भोपाल सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, दीवान जलाल, जिला मंत्री दीपक शाह, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमंत आर्य समेत मजखाली मंडल के बूथ अध्यक्ष और भाजपा संगठन के अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top