Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, राजेश्वर नगर में सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों, के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, राजेश्वर नगर में सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों, के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजेश्वर नगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 31 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम क्षेत्र के दिवंगत कर्मठ कार्यकर्ताओं रणजीत सिंह और बिकाऊ सिंह को उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों में उनके योगदान का स्मरण कर दिवंगत कार्यकर्ताओं को नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रधानमंत्री के पद चिन्हों पर चलकर जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्याश करती है, उसका लोकार्पण भी करती है।

मंत्री जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा को केक खिलाकर उनको जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, आर.पी शर्मा, अजय कार्की ,आशीष थापा, निरंजन डोभाल, चुन्नी लाल मंजीत रावत, एमडीडीए एई शैलेंद्र रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top