Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

वन्य जीव सप्ताह-2024, राजाजी टाईगर रिजर्व के चीला वन परिसर, में मनाया गया हाथी दिवस, चीला वाहन दुर्घटना में दिवंगत वन कर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि।

वन्य जीव सप्ताह-2024, राजाजी टाईगर रिजर्व के चीला वन परिसर, में मनाया गया हाथी दिवस, चीला वाहन दुर्घटना में दिवंगत वन कर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि।

देहरादून :- दिनांक 02 से 08 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाले वन्य जीव सप्ताह आज “हाथी दिवस” के अवसर पर मा० वन मंत्री  “सुबोध उनियाल” उत्तराखण्ड सरकार का राजाजी टाईगर रिजर्व के चीला वन परिसर आगमन हुआ। कार्यक्रम के दौरान चीला वाहन दुर्घटना में दिवंगत वन कर्मियों को श्रद्धाजंलि दी गई। दिवगंत कर्मियों की स्मृति में नामित वन मोटर मार्गों के शिलापटों के अनावरण उपरान्त वन कर्मियों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मा० वन मंत्री ने चीला स्थित हाथी कैम्प में नवजात शिशु हाथी केन्द्र (Neo-Natal Centre) को चारों दिवंगत वन कर्मियों के नाम पर ASPS (Aloki, Shailesh, Pramod, Saif Ali) Memorial Neo Natal Centre बनाये जाने की घोषणा की। इस मौके पर एकीकृत वन चौकी का उद्घाटन मा० मंत्री जी द्वारा किया गया। वनाग्नि से बचाव के लिए जन-सहभागिता पर बल देते हुए मा० मंत्री जी ने वनाग्नि प्रबन्धन समितियों के गठन व विभाग के अच्छे / जन-कल्याणकारी कार्यों का प्रचार माध्यम / सोशल मीडिया से प्रसार की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों को हाथी / वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का आह्वान किया गया।

प्रमुख सचिव आर०के० सुधांशु ने अपने सम्बोधन में हाथी के महत्व तथा “मानव वन्य जीव सह-अस्तित्व” को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) डॉ० धनंजय मोहन द्वारा वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई तथा वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में राज्य के रिजर्ब्स के सतत् प्रयासों की सराहना की गई। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्रा ने भी हाथी एवं वन्यजीव के संरक्षण में राजाजी रिजर्व के प्रयासों की सराहना करते हुए सह-अस्तित्व की भावना का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ० विवेक पाण्डेय, वन संरक्षक / निदेशक, कार्बेट टाईगर रिजर्व डॉ० साकेत बडोला, निदेशक, राजाजी टाईगर रिजर्व डॉ० कोको रोसे, व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सरिता भट्ट, वन्य जीव प्रतिपालक, चीला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top